किशनगंज, फरवरी 27 -- ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में ये प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। भारत नेपाल सीमा से सटे टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित फुलबरिया बाजार में युवाओं ने एक बार फिर प्रशासन से खेल मैदान की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान के अभाव में वे अपनी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। गांव में खेल मैदान न होने के कारण यहां के उभरते खिलाड़ी रतवा नदी के किनारे उबड़ खाबड़ जमीन पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। इससे न केवल उनकी सुरक्षा को खतरा रहता है, बल्कि व्यवस्थित अभ्यास न हो पाने के कारण वे पेशेवर स्तर पर पिछड़ जाते हैं। स्थानीय युवाओं के अनुसार, इस क्षेत्र से कई खिलाड़ी ज़िला और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन उचित प्रशिक्षण केंद्र या मैदान ...