लखीसराय, मार्च 31 -- चानन, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी रिजल्ट में चानन के स्कूली छात्र-छात्राओं का दबदबा कायम रहा। इस बार दर्जन भर से ज्यादा छात्राएं चार सौ से ज्यादा अंक लाकर परिवार के साथ ही स्कूल में नई पहचान बनाई ही। प्लस टू रेउटा हाई स्कूल की छात्रा भलूई हॉल्ट निवासी सुजीत कुमार यादव की पुत्र अंकिता आनंद 500 में से 448 यानी 89.06 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी। इसके अलावा उसी स्कूल की छात्रा जितेश कुमार सिंह की पुत्री सोनाली सिंह 418, चुरामन बीघा निवासी निरंजन मंडल की पुत्री रीतु कुमारी 416 अंक लाकर गांव के अन्य छात्राओं के लिए मिशाल बनी। भलूई हॉल्ट के शिक्षक पन्नु कुमार ने बताया कि रेउटा हाई स्कूल के रसॉकी कुमार को 436, निशांत कुमार को 442, हाई स्कूल हंसनपुर के छोटी कुमारी को 437 अंक मिला है। वहीं आरलाल ...