कोडरमा, मार्च 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर की सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब कोडरमा ने ग्रामीण परिवेश की जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने को लेकर शहर के स्लम क्षेत्र तिलैया बस्ती में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। सोशल एक्टिविस्ट अमित कुमार के सहयोग से प्रथम चरण में गांव की कुल 20 महिलाओं का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी चयनित प्रशिक्षुओं को अध्यक्ष ज्योति झा के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए ज्योति झा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान से ही संपूर्ण समाज का विकास संभव है। इस मौके पर पिछले 15 वर्षों से सिलाई प्रशिक्षण दे रही पिंकी देवी को कार्यक्रम में शॉल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण के लिए क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा ने सिलाई मशीन उपलब्ध...