फतेहपुर, फरवरी 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। वैसे तो शहरी क्षेत्रों में इन दिनों पर्याप्त बिजली मिल रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बुरा है। यहां पर दस से 12 घंटे की आपूर्ति ही हो पा रही है। उस पर भी यदि कहीं कोई फाल्ट आ जाए तो घंटो बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली दिए जाने के दावे किए जाते हैं लेकिन इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में दस से 12 घंटे की आपूर्ति ही ग्रामीणों को मिल पा रही है। नतीजतन बोर्ड के परीक्षाओं के समय ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन कहीं न कहीं फाल्ट हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, बताया कि कभी रोस्टिंग तो कभी फाल्ट के कारण परेशानियां कम नहीं हो पा रही। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.