मैनपुरी, जून 6 -- स्वच्छता को बढ़ावा देने और खुले में शौच की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मैनपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 हजार नए शौचालयों के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। नए वित्तीय वर्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण का लक्ष्य विभाग को प्राप्त हो गया है। जिसके बाद पात्र परिवारों का चयन और आवेदन प्रक्रिया तेज कर दी गई है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत विकलांग व्यक्ति, लघु एवं सीमांत किसान, अनुसूचित जाति के परिवार तथा विधवा महिला मुखिया वाले परिवार प्राथमिकता के आधार पर पात्र माने जाएंगे। चयनित लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में 14093 नए शौचालय और बनाने की तैयारी प्रभारी डीपीआरओ राजेश कुमार बघेल के...