चंदौली, मार्च 5 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। रंगों का पर्व होली बुधवार को इलिया कस्बा, बेन तियरी के अलावा चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर, बरहुआं, गांधीनगर, मगरौर, शाहपुर, उसरी, सुल्तानपुर, सरैया, खरौझा बेन और बनरसिया सहित विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों और बाजारों में लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। जगह-जगह डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।सैदूपुर बाजार में पुरानी परंपरा के अनुसार दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में युवकों को रिक्शा पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर लोग नाचते-गाते पूरे बाजार में घूमे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। वहीं इलिया कस्बा सहित विभिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.