गढ़वा, जून 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, गढ़वा की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने और जल एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में विभाग के जिला समन्वयक अनुज श्रीवास्तव और क्वालिटी मैनेजर अनुज चौबे ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर प्रखंड के सभी जलसहियाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में प्रखंड के सभी पंचायतों से आई जलसहियाओं ने भाग लेकर पेयजल, स्वच्छता एवं जल गुणवत्ता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जल गुणवत्ता परीक्षण, ...