ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेयर किसानों से कर रहे वसूली
उरई, सितम्बर 18 -- उरई। संवाददाता जिले में अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का बीमा क्लेम देने के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति यह है कि बीमा कंपनी के सर्वेयर हस्ताक्षर कराकर सर्वे के नाम पर केवल कोरम पूरा कर रहे हैं। कई जगहों पर तो बिना बताए क्लेम की राशि डाली गई। सामाजिक कार्यों में लगे समाजसेवी रोहित त्रिपाठी अकोढ़ी को जब किसानों ने समस्या बताई तो उन्होंने जिला प्रशासन को अवगत कराया। साथ ही इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।कुइया के किसान संदीप, खरका के किसान भरत राजपूत, मिनौरा के किसान आशीष राजपूत, कुइया के मेहेर कुमार व करुई बुजुर्ग के किसान चंद्रशेखर ने बीमा कंपनी के अधिकारियों पर सर्वे के नाम पर मनमानी बरते जाने का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि सर्वे के लिए बीमा कंपनी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.