उरई, मार्च 20 -- पड़री। पड़री के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में अभिभावक-शिक्षक बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक उदयभानु निरंजन ने की। बच्चों की नियमित उपस्थिति और घर पर पढ़ाई के माहौल पर जोर दिया। बैठक के दौरान सहायक अध्यापक आराधना निरंजन और अनिल कुमार निरंजन ने बच्चों की शैक्षिक प्रगति की रिपोर्ट साझा की और बताया कि किस तरह आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण कार्य को बेहतर बनाया जा रहा है। शिक्षामित्र साधना और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा सचान एवं गंगा देवी ने भी छोटे बच्चों के पोषण और उनके प्रारंभिक विकास के महत्व पर बात रखी। दिलीप, सुभाष, सुशील कुमार, राजीव लोचन और गोलू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...