बलिया, जनवरी 24 -- बलिया, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर हनुमानगंज ब्लाक के सोबईबांध में 'द लर्निंग कॉर्नर लाइब्रेरी' की ओर से 'शिक्षा दान नहीं, क्षमता है' के संदेश के साथ एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शम्भू नारायण उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान श्रीपति शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। 'द लर्निंग कॉर्नर लाइब्रेरी' जैसी पहल ग्रामीण शिक्षा में एक सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। विशिष्ट अतिथि श्रीपति शुक्ल ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ऐसी पहल अत्यंत आवश्...