अररिया, मई 28 -- पटेगना। एक संवाददाता शांति व सौहार्द के माहौल में इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम महीने जिलहिज्जा के दसवीं तारीख को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व मनाया गया। इस मौके पर अररिया ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को मुस्लिम भाइयों ने विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद -उल -अजहा की मुबारकबाद दी। बकरीद की कुर्बानी में ऊंट, भैंस, दुमबा, बकरे आदि की कुर्बानी दी गई। बकरीद में कुर्बानी के बाद मुस्लिम भाइयों ने नाखून, बाल, दाढ़ी बनवाकर व पाक साफ होकर नए व साफ सुथरा वस्त्र पहनकर सेंट लगाकर (सुन्नत) अदा कर एक-दूसरे से गले मिले एवं ईद- उल- अजहा की मुबारकबाद दी। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व सौहार्द के माहौल में बकरीद पर्व संपन्न इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में सुबह आठ बजे...