सराईकेला, जून 13 -- खरसावां,संवाददाता। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून पूर्व कृषि गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की परवाह किए बिना किसान खेतों में उतर चुके हैं। खेतों की जुताई के साथ-साथ बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों की मदद से गोबर डालने का काम चल रहा है। इस समय किसानों में खेतों को तैयार करने की होड़ है। दरअसल, 14 और 15 जून को क्षेत्र में भोकता और मासंत पारंपरिक त्योहार मनाया जाएगा। किसान त्योहार शुरू होने से पहले ही धान बुनाई और खेत से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को पूरा कर लेना चाहते हैं, ताकि वे सपरिवार त्योहार में शामिल हो सकें। यह भी पढ़ें- मानसून की आहट से किसानों के चेहरे खिले, खेत में धान का बिचड़ा डालने की तैयारी शुरू पारंपरिक तरीके से बैलों के सहारे हल जोतने के साथ, किसान ट्रैक्टर के जरिये खेतों की जुताई ...