कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामनवमी को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कोडरमा प्रखंड के करमा, झुमरी, चाराडीह, बेकोबार, लरियाडीह, कोलगरमा, खरकोट्टा समेत कई गांव में रामनवमी को लेकर महावीर झंडे के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवा से लेकर छोटे बच्चे भी पारंपरिक हथियार का प्रदर्शन करते नजर आए। तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी और करमा के झंडे का मिलन करमा में हुआ। इस दौरान जय श्री राम के नारे से क्षेत्र गुंजमान्य रहा। जगह-जगह महावीर झंडे का महिलाओं ने पूजा अर्चना की। झुमरी व करमा के निकाले गए जुलूस में समाजसेवी सुरेश प्रसाद यादव, सुबोध यादव, राजेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, राजेन्द्र यादव, नकुल यादव, सुनिल यादव समेत काफी संख्या में लोग शामिल थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.