हाथरस, जून 30 -- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बस स्वामियों के साथ डीएम ने बैठक आयोजित की गई। बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक कार्यवाही को पूर्ण करते हुए बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सुदृढ़ एवं सुलभ परिवहन सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि गांवों में निवास करने वाले नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से विशेष रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों को लाभान्वित किया जाएगा, जहां सार्वजनिक पर...