बहराइच, अप्रैल 26 -- तेजवापुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। फखरपुर पावर हाउस से सभी फीडरों से जुड़े हजारों उपभोक्ता अघोषित कटौती से परेशान हैं। रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली काट दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे में महज 8 घंटे ही आपूर्ति होने से दिन का चैन व रात की नींद हराम हो गई है। महसी तहसील के बकैना निवासी उपभोक्ताओं का कहना है कि सुबह बिजली कटने के बाद पूरे दिन बिजली नहीं आती है। देर शाम को आने के बाद ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऊपर से लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चौपट, 8 घंटे ही आपूर्ति बिजली रहती भी है तो पंखे हवा नहीं दे रहे। यही हाल फखरपुर पावर हाउस से पोषित गांवों का है, जहां उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना...