ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता: विधायक
सिमडेगा, जून 29 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- धार्मिक और सामाजिक स्थलों के विकास से जुड़ता है समाज: भूषण बाड़ा प्रखंड के नानेसेरा मिशन चौक में रविवार को नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक भूषण बाड़ा एवं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई। फादर अगुस्टीन तिर्की, फादर विकास बड़ा, फादर जुगल किशोर लकड़ा एवं फादर नेलशन टोप्पो ने सामूहिक प्रार्थना कर ट्रांसफार्मर पर आशीष जल का छिड़काव किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सुरक्षित विद्युत सेवा की कामना की। मौके पर भूषण बाड़ा ने कहा कि गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.