गुमला, जनवरी 11 -- गुमला, संवाददाता । जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में जलसहिया के लिए दो दिनी कौशल संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण में जिले के 12 प्रखंडों से चयनित कुल 60 जलसहिया के साथ पीएचईडी के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। प्रशिक्षण का आयोजनजल जीवन मिशन द्वारा किया गया, जबकि प्रदान ने संचालन और तकनीकी सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए जलसहिया की तकनीकी,सामाजिक व प्रशासनिक क्षमताओं को मजबूत करना था। कार्यक्रम में जल गुणवत्ता परीक्षण, जलापूर्ति प्रणालियों की निगरानी, समस्याओं की पहचान, रिपोर्टिंग, समुदाय संगठित करना, जल उपयोगकर्ता समिति और वीएचएसएनसी-वीडब्ल्यूएचसी की भूमिकाओं के अलावा कर संग्रहण व दस्तावेजीकरण प...