रामपुर, जून 11 -- क्षेत्र में बुधवार रात आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। आंधी के कारण ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे से भी अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी और उमस में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात्रि में लगभग 9 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं और आंधी के चलते कई जगहों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिर गईं, जिससे फ़ाल्ट हो गए। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान का कहर: 350 से अधिक पोल टूटे, हाईटेंशन लाइन का गिरा टावरबिजली विभाग की कार्रवाई सुरक्षा के लिहाज से बिजली विभाग को तुरंत सप्लाई बंद करनी पड़ी। आंधी का सबसे अधिक असर भोट बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले गांवों में देखने को मिला। यहां रात दो बजे बिजली सुचारू की गई। बिजली गुल होने से लोगों के घरों के इन्वर्टर भी जवाब द...