गया, अप्रैल 10 -- गया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हम पार्टी का महिला सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व में फतेहपुर, टनकुप्पा, वजीरगंज, मोहनपुर, बाराचट्टी, आमस, अतरी और मोहड़ा समेत कई प्रखंडों में सदस्यता अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को इमामगंज प्रखंड के लावाबार ग्राम पंचायत में महिला प्रकोष्ठ द्वारा सदस्यता महाअभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रूबी देवी ने संगठन को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और अधिक से अधि...