धनबाद, जून 3 -- धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 21 योजनाओं की ई-निविदा जारी की है। इन योजनाओं पर लगभग 1.44 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। सभी कार्यों को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जारी निविदा के तहत गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा, तोपचांची, टुंडी, कलियासोल और एग्यारकुंड प्रखंडों में पीसीसी पथ निर्माण, नाली निर्माण, सोलर आधारित जलमीनार स्थापना, पेवर ब्लॉक बिछाने और पेयजल पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्य कराए जाएंगे। कई पंचायतों में ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित बुनियादी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से योजनाओं का चयन किया गया है।पहली यह भी पढ़ें- फॉलोअप: 14 लाख 11 हजार से 24 परगना प्रोफेसर कॉलोनी में बनेगा सड़क व नाला निविदा में 15 योजनाएं शामिल हैं, जिनमें स...