सीवान, मई 16 -- सीवान। जिले के कई गांवों में बिजली की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। तेज हवा और बारिश के दौरान तार टूटने से घंटों बिजली बाधित रहती है। किसानों और छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पुराने तार बदलने और नियमित जांच की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...