फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण अब आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन पर भी असर दिखाई देने लगा है। बीते दिनों गैस की किल्लत के बाद अब ग्रामीण इलाकों में डीजल-पेट्रोल पर भी संकट के बादल दिखाई देने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला हथगाम क्षेत्र का प्रकाश में आया जहां वाहन स्वामियों को दिए जाने वाले ईंधन की लिमिट तय कर दी गई। जिससे वाहन स्वामियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। हथगाम कस्बे में संचालित होने वाले पेट्रोल पंपो पर वाहन स्वामियों को दो से तीन लीटर ही ईंधन दिए जाने का मामला प्रकाश में आया। वाहन स्वामी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हे कानपुर निजी काम से जाना था, जिसके चलते कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर ईंधन डलवाने के लिए पहुंचे लेकिन यहां पर टंकी फुल न कर महज तीन सौ रुपये का ही ईंधन दिए जाने की बात कहकर वापस...