जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर, संवाददाता। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर परिसर में रविवार को आयोजित खो खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुरुष वर्ग में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज विजेता बना। पूर्व मंत्री और जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें तरासने की जरूरत है। खो खो प्रतियोगिता में सीनियर महिला वर्ग में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रथम, बसंत विद्यापीठ ककोहिया द्वितीय, सहकारी इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर पुरुष वर्ग में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर प्रथम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम द्वितीय, सहकारी पीजी कॉलेज तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक में इंदिरा गांधी स्पोर्ट स...