उरई, मई 4 -- कोंच। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी और आकाशीय बिजली के चलते बिजली पोल और परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विभाग ने इन सभी गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था से विधुत आपूर्ति को सुचारू कर नए बिजली पोल लगाने के लिए टीमों को लगाया है। आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से तूमरा गांव में दो बिजली पोल,इमलौरी गांव में एक, कमतरी गांव में एक और भगतसिंह नगर में एक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा किशुनपुरा और तीतरा गांव में परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो गए थे। विधुत विभाग के अवर अभियंता अमन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी गांवों और नगर में जहां-जहां विद्युत आपूर्ति ठप्प थी, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू किया गया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों की चरमराई विद्युत व्यव...