मथुरा, अप्रैल 9 -- आंधी-बारिश से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था अभी सुधर नहीं सकी है। इससे निगम को काफी नुकसान हुआ है। विद्युत सप्लाई नॉर्मल करने में टीम जुटी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति अभी भी बंद है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत दिनों आंधी-बारिश से मांट, राया, बलदेव, लक्ष्मीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में 150 से अधिक पोल टूटे हैं। इससे काफी क्षेत्रों की सप्लाई प्रभावित हो गई थी। बुधवार की शाम तक राया, लक्ष्मीनगर, बलदेव क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली बंद है। गोकुल के एक फीडर क्षेत्र की बिजली गत दिवस से बंद है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पेड़ टूटे हैं, जिससे लाइनों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों की सप्लाई प्रभावित चल रही है। शहर एवं देहात म...