बहराइच, मई 27 -- तेजवापुर, संवाददाता । कस्बा बौंडी में इंटर कॉलेज की मांग तेज हो गई है। इंटर स्तर की शिक्षा व्यवस्था न होने से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित होने का मुद्दा अब प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को बौंडी की बेटी एवं भाजपा नगर मंत्री नंदिनी मिश्रा ने जन चेतना समिति की ओर से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर राजकीय हाई स्कूल बौंडी का उच्चीकरण कर इंटर तक की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में बौंडी कस्बे में 15 विद्यालय, राजकीय चिकित्सालय, होम्योपैथिक अस्पताल, इंडियन बैंक, डाकघर, पुलिस थाना, समिति भवन, पानी की टंकी तथा सभी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के टावर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां प्रतिदिन लगभग 30 हजार लोगों का आवागमन होता है।

शिक्षा क...