हाजीपुर, अप्रैल 4 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में प्रखंड स्तर पर टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को जद्दू राम चरित्र इंटर महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनिक शिक्षण संस्थान के संचालक विवेक भारती ने किया। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक महेंद्र राम ने प्रखंड टापर आदित्य कुमार के अलावा अभिराज कुमार, जुली कुमारी, काजल कुमारी, स्वेता भारती, निशा विश्वास, रोहित कुमार, वंदना कुमारी, अनुष्का कुमारी को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अद्भुत प्रतिभा है,जो अब तेजी से निखर कर सामने आ रही है। बच्चों में ऊंचे शिखर तक पहुंचने की अपार क्षमता होती है। आवश्यकता है तो केवल सही मार्गदर्शन और संस्कार की। उन्...