अमरोहा, मार्च 18 -- मंडी धनौरा। मामूली विवाद के बाद एक ग्रामीण को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। क्षेत्र के गांव फौलादपुर निवासी अतिल कुमार पुत्र अशोक कुमार का आरोप है कि मंगलवार को उसके पिता गांव में ही एक व्यक्ति के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने तिगरी गए थे। वहां उनका किसी बात को लेकर गांव के ही निवासी तेजपाल से विवाद हो गया था। इसके बाद वापस लौटते वक्त रास्ते में तेजपाल, ताराचंद, नरेंद्र व दीपक ने लाठी-डंडों से हमला कर अशोक कुमार को घायल कर दिया। घायल के पुत्र ने पुलिस स्तर पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.