ग्रामीण के साथ मारपीट करने पर दंपति पर केस
रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलीगंज बेनजीर निवासी चरन सिंह का कहना है कि वह कल अपने खेत पर गया था। तभी वहां पर कविता और उसका पति दौलतराम आ गया और उन्होंने दूध के पैसे मांगे। चरन सिंह के अनुसार, उसने कहा कि अभी तो हिसाब किया है, बाकी के पैसे भी जल्द दे देगा। आरोप है कि इस पर दंपति भड़क गए और मारपीट करने लगे। कविता ने दरांती मारकर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर लोग आए तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- जमीन की रंजिश में मारपीट करने में चार पर केस यह भी पढ़ें- महिला और उसके परिजनों को पीटा, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.