लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- 12 फरवरी की रात से लापता कालीचरण का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में ठोस प्रगति न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, कालीचरण 12 फरवरी की रात घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी जब उनका सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ठोस जानकारी देने में असफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.