काशीपुर, मार्च 28 -- जसपुर। ऑनलाइन ठगों ने ग्रामीण के खाते से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत महुवाडाबरा निवासी नईम अहमद पुत्र मो. इस्माइल ने कहा कि उसके खाते से बिग बॉस्केट द्वारा धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.