बरेली, अप्रैल 28 -- शातिर ने ग्रामीण के एकाउंट से 62200 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के गांव शीशमखेड़ा निवासी मोहब्बत खां का इन्डसलैंड बैंक में एकाउंट है। उनके एकाउंट से पहली अप्रैल को अज्ञात ने ओटीपी भेज कर 50000 रुपये एवं दूसरे एकाउंट में 12200 रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोहब्बत खां का आरोप है अज्ञात ने धोखाधड़ी कर उनके एकाउंट से रुपये निकाल लिए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- बिना ओटीपी दिए खाते से 22 हजार रुपए गायब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...