ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- मोहम्मदाबाद। गांव शेखपुरा खजुरी निवासी प्रमोद जाटव ठेली चलाने का कार्य करता था। दो जून को सुबह 8:30 बजे वह ठेली लेकर निकल रहा था तभी गांव के ही दो लोगो से चारपाई हटाने को कहा इसी को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई झगड़ा बढ़ने पर दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। जिसकी शिकायत करने प्रमोद तीन जून को चौकी गया लेकिन चौकी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । पांच जून को प्रमोद को खून की उल्टियां हुई तो प्रमोद ने थाने में तहरीर दी प्रमोद का मेडिकल कराकर थाना पुलिस ने सुमित वह राहुल के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली। छह जून को प्रमोद की मृत्यु हो गई। भाई नन्हे ने उक्त दोनों पर हत्या का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया की पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.