फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अपर जिला जज सतेंद्र वर्मा ने एक ग्रामीण की टकोरा मारकर हत्या करने में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही साथ 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की है। प्रेमनगर की निवासी आनंती ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 31 मार्च 2023 को जेठ नीरज घर के बाहर बैठे थे तभी रामसरन गाली गलौज करने लगे। जेठ ने गाली देने से मना किया तो टकोरा से सीने पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल से आगरा के लिए रेफर किया गया। अभियोजन के मुताबिक आगरा में इलाज के दौरान जेठ की मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने बचाव और अभियोजन पक्ष के तर्को को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। इसमें प्रेमनगर के रामसरन को आज...