कन्नौज, मई 24 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के सरहटी गांव निवासी एक ग्रामीण की जमीन पर कुछ दबंग जबरन कब्जा किए हुए है। पैमाइश होने के बावजूद भी दबंग उसकी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की मांग रखी है।सरहटी गांव निवासी रामपाल पुत्र रामभरोसे ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह विकलांग है। वह तिर्वा कस्बे के अन्नपूर्णा नगर में रह रहा है। गांव में उसकी जमीन पर कुछ दबंगो ने जबरन कब्जा कर लिया है। लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश भी की जा चुकी है। इसके बावजूद भी उक्त दबंग उसकी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। शिकायत करने पर दबंग जाने से मारने की धमकी देते हैं। मामले में एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार ने बताया कि मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। जा...