संभल, मार्च 3 -- ऐंचोड़ा कंबोह थाना पुलिस ने गांव राजीखेड़ा में मां की पेंशन के रुपये न देने और तंत्र विद्या कराने का आरोप लगाकर बड़े भाई की हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव राजीखेड़ा निवासी संजीव कुमार त्यागी का छोटे भाई ब्रजकिशोर से मां की पेंशन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर को छोटे भाई ब्रजकिशोर ने अपने दो बेटों और पत्नी सपना के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौका पाकर भाग गए थे। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को अशरफपुर -धारंगपुर चौराहे से हत्यारोपी सपना और उसके बेटे अर्पित को गि...