पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- बरखेड़ा। सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम जियोरहा कल्याणपुर गांव निवासी नेतराम 11 दिसंबर को बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान बाइक की चपेट में आने से वह घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया था। जहां नेतराम का इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना बरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...