ग्रामीण की अस्पताल में मौत, शिनाख्त नहीं
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- कायमगंज, संवाददाता। थाना शमसाबाद क्षेत्र के लहरा गांव में रोड के किनारे एक अज्ञात ग्रामीण गंभीर हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया गया है कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसका रंग गेहुआ है तथा वह कत्थई रंग की पैंट और सफेद रंग की प्रिंटेड शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.