रुडकी, मई 3 -- झबरेड़ा। राहगीरों से गाली गलौज करने वाले एक ग्रामीण को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शमा ग्राम बूढ़पुर नूरपुर निवासी रोबिन गांव में ही सड़क पर खड़ा होकर आने-जाने वालों से गाली गलौज करते हुए झगड़ा कर रहा था। गांव के ही एक व्यक्ति ने इसकी पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने बताया कि रोबिन का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...