जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- उप विकास आयुक्त के जांच आदेश ठंडे बस्ते में अगस्त माह में ही छह संयुक्त जांच टीम का किया गया था गठन हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय प्रखंड के बौरी पंचायत के पछियारी बिगहा गांव में फर्जी तरीके से ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा कार्यान्वित योजना को अपनी योजना बता कर अच्छी खासी राशि निकालने का मामला सामने आया है। हालांकि इस फर्जीवाड़े को लेकर दिए गए आवेदन पर उप विकास आयुक्त के द्वारा दिए गए जांच के आदेश को ठंडे बस्ते में डाल कर लीपा पोती का भी प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल जहानाबाद के द्वारा बौरी पंचायत के बौरी हाई स्कूल से पछियारी बिगहा तक तेईस लाख बाईस हजार रुपये की लागत से पीसीसी ढलाई किया गया जिसकी लंबाई 0.335 किलोमीटर है। ...