कानपुर, मई 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पेट्रोल-डीजल व गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिलाधिकारी कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले चेतना चौराहे पर एकत्र कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेसियों को रोकने के लिए प्रशासन ने जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्य गेट बंद करा दिया था। इसके बाद कांग्रेसी गेट नंबर एक आंबेडकर द्वार से घुसे। अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार लगातार देश की जनता से झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। संकट इतना बढ़ गया कि वह अब जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। पीएस बाजपेई, रमा दुबे, ऊषा ...