शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- जिले में बिजली आपूर्ति सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। तिलहर क्षेत्र के तीन ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि के साथ नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जबकि शहर के कई इलाकों में भी नए ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी मिल चुकी है। मध्यांचल से हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। बिजली निगम ने तिलहर क्षेत्र के जैतीपुर, खुदागंज ग्रामीण और तिलहर ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों में पांच या 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिससे करीब 50 हजार लोगों को लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी। जैतीपुर क्षेत्र में 40 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन होने के कारण अंतिम गांवों तक बिजली पहुंचने में दिक्कत आती है। आए दिन लाइन फाल्ट और तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.