दरभंगा, जून 25 -- घनश्यामपुर/बिरौल। ग्रामीण एसपी ने गुरुवार को घनश्यामपुर व बिरौल थाने का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न पंडियों, महिला हेल्प डेक्स, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, हाजत और गिरफ्तारी पंजी आदि अभिलेखों की जांच की। साथ ही हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधिकारियों को फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- घनश्यामपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...