धनबाद, अप्रैल 22 -- धनबाद जिले के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने मंगलवार को महुदा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक से थाना से संबंधित कांडों की जानकारी ली। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, अपराध पर अंकुश लगाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों से उनकी समस्या सुनी व कई दिशा निर्देश दिए। एसपी ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर थाना पहुंचते हैं, उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों के निष्पादन और अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस का निर्देश इसके अलावा एसपी ने क्षेत्र में अन्य अपराधों पर नियंत्रण के लिए दिन रात गश्ती प...