चक्रधरपुर, फरवरी 11 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड के विभिन्न गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार खस्सी चोरी की घटना से ग्रामीणों में जनाक्रोश व्यप्त है। ताजा मामला गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गुलरुवां गांव की है, जहां बीती रात करीब तीन बजे गुलरुवां गांव के जनुम सिंह हांसदा की दो खस्सी घर से चोरी हो गई। दोनों खस्सी कीमत 15-15 हजार के आस पास होगी। इस घटना के बाद मुखिया गणेश बोदरा ने कहा कि अब ग्रामीण ईलाकों में फेरीवालों और व्यपारियों के प्रवेश पर रोक लगेगी। बता दे कि पिछले दिनों भी पशु चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में जनाक्रोश व्याप्त हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना गुस्सा फेली वालों पर निकालना शुरु कर दिया था। जिसमें ओडिशा के रायरंगपुर को दो व्यपारी की हत्या हो गई थी। जिसका अबतक कुछ पता नहीं चला है। वहीं एक बार फिर...