ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक हो रही पावर कट से बढी परेशानी
गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और उमस के बीच पावर कट और लो वोल्टेज ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक पावर कट हो रही है। उसके कारण भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बढ़ती गर्मी और गैस की किल्लत के बीच 10 प्रतिशत से अधिक बिजली की मांग बढ़ने के बाद भी चार-पांच घंटे की पावर कट हो रही है। विभाग का दावा है कि जिले को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है और वर्तमान में कहीं भी कटौती की समस्या नहीं है। उधर पावर कट और दिन चढ़ते ही लू और गर्म हवा के कारण लोगों की आवाजाही कम हो जाती है। यह भी पढ़ें- भरनो में उमस भरी भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल उसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। फिलहाल जिले को सोननगर, रिंहद और रमना के भागोडीह स्थित ग्रिड से बिजली मिल रही है।उक्त तीन स्रोतों से नियमित आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.