जौनपुर, जनवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता।जिले के ग्रामीण अंचलों में सोमवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरियां और तिरंगा यात्राओं ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। हिसं जफराबाद के अनुसार उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबन्धक इंजीनियर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एनसीसी कैडेट 98 बटालियन ने ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो डी नाजरेथ, उप प्रधानाचार्य कृष्णा यादव, रणविजय सिंह, विनोद चंद तिवारी, रामप्रवेश पाठक, निखिल कुमार मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.