गोपालगंज, मार्च 21 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले के बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझा, कुचायकोट, हथुआ, भोरे, कटेया, सहित सभी प्रखंड के इलाके में हर्षोल्लास ईद मनाया गया। बारिश के बावजूद सुबह से ही गांवों की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ग्रामीण इलाकों में ईद को लेकर खास रौनक देखने को मिली। बच्चे नए कपड़े पहनकर बेहद खुश नजर आए और मिठाइयों का आनंद लिया। घर-घर में सेवई, शीरखुर्मा और अन्य पकवान बनाए गए, जिनका लोगों ने मिल-बांटकर स्वाद चखा। युवाओं में भी ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जो दोस्तों और रिश्तेदारों के यहा...