पटना, फरवरी 17 -- लोजपा आर के विधायक राजू तिवारी ने मंगलवार को विधानसभा में एक ध्यानाकर्षण पूछने के क्रम में कहा कि लकड़ी से शव जलाने से प्रदूषण हो रहा है। हरे-हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। लोगों को लकड़ी नहीं मिल रही है। आम लोगों को सुविधा और पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जरूरी है कि शहर के साथ ही ग्रामीण इलाके में भी विद्युत शवदाह गृह का निर्माण हो। राजू तिवारी की इस दलील पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आपत्ति जताई। मंत्री ने कहा कि प्रश्नकर्ता पर्यावरण की चिंता कर रहे हैं, उसका मैं सम्मान करता हूं। लेकिन, शव जलाने से प्रदूषण होता है, यह कहना उचित नहीं। हिंदू धर्म में इसे पवित्र माना जाता है। सत्तापक्ष के जिवेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी राजू तिवारी के बयान पर आपत्ति जताई। तब राजू तिवारी ने कहा कि हम सरकार की भावना का आदर करते हैं, लेक...