गोपालगंज, अप्रैल 29 -- गोपालगंज। जिले के ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त संख्या में फायर हाईड्रेंट की सुविधा नहीं होने से अग्निशमन कर्मियों को आग लगने के दौरान वाहनों में पानी भरने में कई तरह के चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आग की घटना छोटी है तो विभागीय कर्मी किसी तरह इस पर काबू पा ले रहे हैं। वहीं आग की बड़ी घटना के दौरान फायर वाहनों में पानी भरने के लिए निजी पंपसेट या अन्य स्त्रोत का सहारा लेना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की सूने तो पंचायत स्तर पर संचालित नलजल की टंकियों में फायर हाईड्रेंट की सुविधा दी गई है। लेकिन जरूरत पड़ने पर किसी भी नलजल की टंकी से पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। ज्यादतर नलजल की टंकी से फायर हाईड्रेंट के प्वाइंट गायब ही मिलता है। जिससे आग लगने के समय अग्निशमन वाहनों में पानी भरने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। विभा...